हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नकली घी बनाने...

    नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

    Counterfeit-ghee sachkahoon

    आरोपियों के कब्जे से 1054 लीटर नकली घी, 350 खाली पीपे, लेबल छापने की मशीन बरामद

    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। थाना सूरजकुंड की पुलिस टीम ने नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित, महावीर, निखिल, संदीप और फैक्ट्री के मेनेजर अतुल का नाम शामिल है।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि अनंगपुर मुहाल चौडा मोहल्ला के एक मकान की बेसमेंट में मिलावटी घी बनाया जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की अगुवाई में टीम का गठन किया गया। इसके बाद फरीदाबाद के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सन्दीप चौधरी को साथ लेकर फैक्ट्री पर रेड की गई।

    पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो फैक्ट्री में अवैध घी बनाया जा रहा था। वहां पर मौजूद लोगों से जब घी बनाने का लाइसेंस मांगा गया तो वो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिसके बाद पाँचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 1054 लीटर नकली घी बरामद किया गया, जिनके अलग-अलग पीपों पर अमूल, मदरडेरी, पतंजलि, कृष्णा, मिल्कफूड, एवरीडेरी, अमोल जैसी बड़ी कंपनियों का मार्का लगा हुआ था।

    इसके अलावा 350 खाली पीपे, लेबल छापने की मशीन, 3 डाई, 2 डाई मशीन, 50 पेटी रैपर, 5 गैस सिलिंडर और 2 गैस स्टोव सहित बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि इस फैक्ट्री को चलाने वाला मुख्यारोपी ललित है, जो फरार चल रहा है। उसने मकान मालिक से यह फैक्ट्री घी बनाने वाली कंपनियों की फ्रेंचाइजी चलाने के नाम पर ली थी। आरोपियों ने बताया कि ललित ही घी बनाने का सारा सामान दिल्ली से लाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।