हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जन्मदिवस पर र...

    जन्मदिवस पर रक्तदान किया व जरूरतमंद बच्चों को बांटी स्टडी किट

    Blood Donation

    केसरीसिंहपुर (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन प्रेरणा पर चलते हुए मानवता भलाई के 133 कार्यों को निरंतर करते हुए साध-संगत अपना योगदान दे रही है। आमतौर पर लोग अपनी खुशी जाहिर करने के लिए अक्सर दिखावे के तौर पर पार्टियां करते क्लब में जाते हैं और फिजूलखर्ची करते हैं, लेकिन डेरा सच्चा सौदा के सेवादार अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए मानवता को समर्पित कार्य ही करते हैं।

    इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए स्थानीय ब्लॉक केसरीसिंहपुर के सच कहूँ पत्रकार बाबू लाल इन्सां अपने बेटे आशु इन्सां के जन्मदिन पर 11 यूनिट खून दान तपोवन ब्लड बैंक मैं जाकर करवाया। उन्होंने अपना जन्मदिन अनाथ आश्रम में जाकर बच्चों के साथ मनाया व बच्चों को पढ़ाई की किट दी। आमजन के लिए यह कार्य प्रेरणादायक हैं। बाबूलाल इन्सां ने इस ज्ञान का श्रेय अपने गुरुजी को समर्पित किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।