हमसे जुड़े

Follow us

39.2 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य पंजाब गुरमीत सिंह क...

    गुरमीत सिंह को मुख्यमंत्री पदक से नवाजा जाएगा

    Punjab-DC

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)| पंजाब में जालंधर के पुलिस उपायुक्त गुरमीत सिंह उन 15 पंजाब पुलिस अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें कर्तव्य के प्रति उत्कृष्ट समर्पण के लिए मुख्यमंत्री पदक के लिए चुना गया है। अमृतसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह डीसीपी को पदक प्रदान करेंगे। सिंह को अपने कर्तव्यों में लगातार उत्कृष्ट स्तर के प्रदर्शन के लिए पुरस्कार के लिए चुना गया है। वह पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न गिरोहों का पदार्फाश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।

    उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा फिर से शुरू किए गए नशीले पदार्थों के अभियान में भी अहम भूमिका निभाई है। सिंह 1993 में फिरोजपुर जिले में एक इंस्पेक्टर के रूप में पंजाब पुलिस में शामिल हुए थे और 2015 में एसएसपी के रूप में पदोन्नत होने से पहले वह राज्य भर के विभिन्न जिलों में इंस्पेक्टर, डीएसपी और एसपी के रूप में तैनात थे। सिंह ने पुलिस विभाग में 27 साल और आठ महीने से अधिक की सेवा के दौरान क्षेत्र में सफलतापूर्वक विभिन्न कार्य किए हैं। उन्होंने हत्या, डकैती और इस तरह के अपराध करने के लिए जिम्मेदार गिरोह का भंडाफोड़ करने के कई मामलों का पता लगाने में उत्कृष्ट कार्य किया है। वर्तमान में वह जालंधर में पुलिस आयुक्तालय में पुलिस उपायुक्त, जांच के पद पर तैनात हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।