हमसे जुड़े

Follow us

27 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा राखी बांधने ज...

    राखी बांधने जा रही माँ-बेटी को ट्रक ने कुचला, मौत

    Bhiwani News
    Bhiwani News: ट्रकों की आमने सामने की भिडंत, आग लगने से चालक जिंदा जला

    घरौंडा (सच कहूँ न्यूज)। करनाल में एक बहन भाई के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए घर से निकली, लेकिन उस तक ना पहुंची सकी। भाई के घर जा रही बाइक सवार महिला और उसकी बेटी को ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों मां-बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना गांव मलिकपुर गादीयान के समीप की है, जहां रेत से भरे एक ओवर लोड ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटी को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया।

    उत्तर प्रदेश के सांपला निवासी योगेंदर ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 8 बजे वह अपनी पत्नी रिंकी और 4 वर्षीय बेटी गगन को बाइक पर लेकर पानीपत अपने ससुराल जा रहा था। चौरा गांव से कुछ दुरी पर मालिकपुर गादीयान के समीप सामने से तेज गति से आ रहे रेत से भरे ओवरलोड ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रिंकी व उसकी बेटी गगन ट्रक के पहिये के नीचे आ गए और बुरी तरह से कुचले गए। वहीं योगेंदर टक्कर लगने से दूर जा गिरा। हादसा होते ही आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों को आता देखकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि मां-बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और बड़ी मशक्त के बाद लोगों ने ट्रक के बीच में फसें दोनों के शवों को बाहर निकाला।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया और जांच आरम्भ कर दी है। जांच अधिकारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि मलिकपुर गादीयान गांव के पास ट्रक के नीचे आने से मां-बेटी की मौत होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।