हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा किसानों की जम...

    किसानों की जमीन पूंजीपतियों को सौंपने पर तुली सरकार : कु. सैलजा

    Sirsa News
    Haryana: सभी टोल प्लाजा के लिए सांसद सैलजा ने लगाई सरकार के आगे गुहार

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार ने किसानों की जमीनों को अपने पूंजीपति मित्रों के हवाले करने के लिए एक और फैसला लिया है। यह सरकार किसानों को बर्बाद करने और अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। भाजपा जजपा सरकार ने यूपीए सरकार द्वारा किए गए जमीन अधिग्रहण कानून में बदलाव कर किसानों की बर्बादी का एक और नया अध्याय लिखा है। सरकार के इस फैसले से अब पीपीपी मोड वाले प्रोजेक्ट के लिए भी किसानों की सहमति के बिना भूमि का अधिग्रहण किया जा सकेगा। सरकार ने संशोधन के जरिए हरियाणा प्रदेश की जमीन हड़पने की तैयारी की है।

    पीपीपी मोड वाले प्रोजेक्ट को लेकर उठाए सवाल

    सैलजा ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। किसान कर्ज के तले दबे जा रहे हैं। किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। किसानों को बर्बाद करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने तीन कृषि विरोधी काले कानून बनाए और अब केंद्र सरकार के नक्शे कदम पर चलते हुए हरियाणा की भाजपा जजपा सरकार ने हरियाणा की विधानसभा में इस संशोधन के जरिए किसानों की बर्बादी का फैसला लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।