हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home देश अक्षय, सलमान ...

    अक्षय, सलमान सहित 38 फिल्मी कलाकारों पर केस दर्ज

    Actors-Case

    हैदराबाद की दुराचार पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप

    नई दिल्ली। लगभग 2 साल पहले हैदराबाद में 4 लोगों ने एक लड़की का रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद फिल्म जगत से जुड़े अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर दुराचार पीड़िता की पहचान उजागर कर दी थी। इसके बाद अब इन 38 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वर्ष 2019 में हैदराबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जब 4 लोगों ने एक युवती को दुराचार के बाद जिंदा जला दिया था। इस घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया था। सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी रोष व्यक्त किया था। इसी दौरान कुछ फिल्मी कलाकारों ने पीड़ित लड़की की पहचान उजागर कर दी थी, जिसके बाद अब उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

    Hydrabad-Rape-Victim

    रिपोर्टो के अनुसार, अजय देवगन, अक्षय कुमार, सलमान खान, रकुलप्रीत सिंह सहित 38 भारतीय फिल्मी कलाकारों पर दुराचार पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर करने का मामला दर्ज किया गया है। इनके अलावा दक्षिण भारत की फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी शामिल हैं। कानून के मुताबिक किसी भी रेप पीड़िता का नाम, तस्वीर या असल पहचान कहीं भी उजागर करना कानूनन अपराध है। सिलेब्रिटीज के खिलाफ यह केस दिल्ली के एक वकील गौरव गुलाटी ने दर्ज किया है। उन्होंने सब्जी मंडी पुलिस थाने में इंडियन पीनल कोड की धारा 228अ के तहत मामला दर्ज कर तीस हजारी कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। वकील ने याचिका में इन सभी कलाकारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।