हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश करनाल में जार...

    करनाल में जारी रहेगा किसानों का प्रदर्शन, प्रशासन से बातचीत फिर बेनतीजा

    Kisan

    किसानों ने सड़क मार्गों को खोला

    करनाल (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के करनाल में किसानों और सरकार के बीच एक बार फिर ठन गई। किसानों की मांग मानने से सरकार/प्रशासन ने इनकार कर दिया, जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत की अगुवाई में हजारों किसान सचिवालय के पास धरने पर बैठ गए। करनाल में बुधवार को किसान संगठनों और प्रशासन के बीच दोपहर 2 बजे फिर बातचीत हुई, लेकिन वार्ता एक बार फिर विफल रही। वहीं, किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया है।

    हालांकि, करनाल से इतर जींद में बुधवार सुबह किसानों ने हाइवे को खोल दिया। जींद-चंडीगढ़, जींद-करनाल, जींद-दिल्ली हाइवे को किसानों द्वारा खोल दिया गया है, पहले यहां जाम लगाया गया था। किसानों का कहना है कि अगर करनाल से कोई आदेश आता है, तो वह फिर रास्ते जाम कर देंगे। अभी के लिए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है।

    महापंचायत में हरियाणा सहित राज्यों से उमड़े किसान, वार्ता विफल, करनाल में तनाव

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।