हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home देश करनाल प्रशासन...

    करनाल प्रशासन ने मानी किसानों की प्रमुख मांगें, धरना समाप्त

    करनाल (सच कहूँ न्यूज)। करनाल के लघु सचिवालय में चल रहा किसानों का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन समाप्त हो गया। किसान नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता सफल रही। दोनों पक्षों ने सामने आकर सहमति जताई। वहीं किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि बैठक से पहले संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत हो चुकी थी। मांग मान ली गई है।

    करनाल किसान आंदोलन का पांचवां दिन अहम साबित हुआ। सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) देवेंद्र सिंह, डीसी निशांत कुमार यादव और एसपी गंगाराम पूनिया के साथ किसान नेताओं की बातचीत हुई। किसान नेताओं में मुख्य रूप से गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने नेतृत्व किया। बातचीत सफल रही। इसके बाद दोनों पक्ष मीडिया के सामने आए और सहमति के बारे में बताया। चढ़ूनी ने कहा, मांग मान ली गई हैं।

    इन बातों पर बनी सहमति

    • एसीएस देवेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्य रूप से दो मांगों पर सहमति बनी है। दिवंगत किसान सुशील काजल के परिवार के दो लोगों को डीसी रेट पर नौकरी दी जाएगी।
    • एसडीएम आयुष सिन्हा मामले में हाईकोर्ट के रिटायर जज के द्वारा न्यायिक जांच करवाई जाएगी।
    • इन दोनों मांगें एक माह की अवधि में पूरी होंगी।
    • इस एक महीने की अवधि में एसडीएम आयुष सिन्हा छुट्टी पर रहेंगे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।