हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मानहानि मामले...

    मानहानि मामले में आप सांसद संजय सिंह को नोटिस

    AAP MP Sanjay Singh sachkahoon

    लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में लखनऊ की एक अदालत ने मानहानि के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह को नोटिस जारी कर 26 सितम्बर को हाजिर होने का आदेश दिया है। सिंह ने पिछले दिनो जलशक्ति मंत्रालय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और इस मामले में कई कंपनियों के नाम लिये थे। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर लगाए गए आरोपों में रश्मि मेटालिक्स कंपनी ने मानहानि का मामला दायर किया था जिस पर लखनऊ की निचली अदालत ने आप नेता को नोटिस जारी किया है। रश्मि मेटालिक्स ने संजय सिंह को कानूनी नोटिस भेजते हुए सात दिन के अंदर माफी मागंने सहित 5000 करोड़ का मानहानि का दावा ठोंका था। सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ का घोटाले की बात कही थीं। इसके बाद जल शक्ति मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन तमाम आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

    क्या है मामला:

    संजय सिंह ने रश्मि मेटालिक्स के बारे में कहा था कि यह कंपनी जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत कई जगह ब्लैकलिस्टेड है। सिंह ने 2013 का एक कागज दिखाकर पश्चिम बंगाल में भी ब्लैकलिस्ट होने का दावा किया था जबकि पश्चिम बंगाल में ही बाद में एक और आदेश जारी हुआ जिसमें कहा गया कि पहला कागज भूलवश जारी हुआ था। संजय सिंह ने सेना में भी कंपनी को प्रतिबंधित करने की बात कही थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।