हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home देश किसान महांपचा...

    किसान महांपचायत में पहुंचे राकेश टिकैत और चढूृनी

    पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया )। कृषि कानूनों के खिलाफ देश के धरतीपुत्रों का रोष थमता नजर नहीं आ रहा। पानीपत में रविवार को जिला स्तरीय किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। महापंचायत में भारी संख्या में किसान पहुंचे हैं। हालांकि महापंचायत का समय सुबह 11 बजे रखा गया था। लेकिन भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी दोपहर 1:00 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचे। वहीं भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत दोपहर बाद दो बजे महापंचायत में पहुंचे और वे किसान नेताओं के साथ मंच पर मौजूद हैं।

     किसान मोर्चा से अभिमन्यु कुहाड़, रवि आजाद, मंजीत सिंह समेत अन्य किसान नेता भी शामिल होने वाले हैं।

    भारत बंद की हुंकार

    किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद में सभी वर्गों का सहयोग मांगा जा रहा है। हालांकि 27 सितंबर को सोमवार है और सप्ताह का पहला दिन बाजार से लिए अहम माना जाता है। ऐसे में किसान नेता 26 सितंबर को पानीपत में होने वाली किसान महापंचायत से ही भारत बंद की हुंकार भी भरेंगे।

    आयोजकों ने बताया कि मंच पर अतिथि और नीचे किसान बैठेंगे। इस दौरान किसी के लिए भी सोफे और कुर्सी नहीं होगी, सभी जमीन पर बैठेंगे। महापंचायत में 4 प्रदेशों के हजारों किसानों के जुटने की संभावना है। 40 हजार से अधिक लोगों के लिए खाना तैयार किया गया है। महापंचायत में कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को और मजबूत बनाने की रणनीति बनाई जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।