हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा रोडवे...

    हरियाणा रोडवेज की बस आग में जल कर खाक

    Haryana Roadways bus sachkahoon

    सोनीपत (एजेंसी)। हरियाणा रोडवेज की सोनीपत डिपो में खड़ी एक बस आज सुबह आग लगने से जल कर खाक हो गई। पुलिस ने बताया कि बस में तड़के करीब दो बजे अचालक आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकलों ने मौके पर पहुंच कर इस पर काबू पाया लेकिन तब तक बस का ऊपरी हिस्सा पूरा जल चुका था। गनीमत यह रही कि इंधन टैकं आग की चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। डिपो के वरिष्ठ अधिकारी भी घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है लेकिन इसके पीछे शार्ट सर्किट की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।