हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी क्राइम: दिल्ल...

    क्राइम: दिल्ली में बीच सड़क पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या

    Murder

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राजधानी दिल्ली के संगम विहार में एक युवक की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई है। धारदार हथियार से हत्या के बाद हमलावर युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय क्षेत्र में रविवार देर शाम हुई। मृतक का नाम इमरान है। वह संगम विहार कॉलोनी के एल-ब्लाक का निवासी था। इमरान पर बीच सड़क पर एक धारदार हथियार से कई बार वार करने के बाद हमलावर युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर हमलावर की पहचान कर ली है। बताया जाता है कि आपसी विवाद के बाद यह घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही हैं।

    पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश

    इमरान के घर वालों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि इमरान का कत्ल किसने और क्यों किया है। पुलिस तफ्तीश कर रही है कि इमरान की घर के पास गली में आखिर किस बात पर इमरान और आरोपियों की कहासुनी हुई। जिस के बाद आरोपी ने अचानक चाकू से इमरान पर हमला कर उसका कत्ल कर दिया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।