हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश शर्मसार: कैसे...

    शर्मसार: कैसे बेटी को उतारू मौत के घाट, कलियुगी मां इंटरनेट पर करती रही सर्च और फिर ली जान

    उज्जैन (एजेंसी)। क्या आप सोच सकते हैं कि कोई मां अपनी संतान की जान ले सकती है? लेकिन आज कलयुगी मां ने अपनी तीन महीने की बच्ची की हत्या कर दी है। हैरानी की बात यह है कि बच्ची को मारने का रास्ता महिला ने खूद गूगल की मदद ली। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर मां को गिरफ्तार कर लिया है।

    क्या है मामला:

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हत्या से पहले दो दिन तक कलयुगी मां गूगल पर बच्ची की हत्या के तरीकों के बारे में सर्च करती रही। इसके बाद महिला ने अपनी योजना को अंजाम दे दिया। उसने बच्ची को पानी में डुबाकर हत्या की। गौरतलब हैं कि उजजैन के खाचरौद में स्टेशन रोड पर अर्पित रहते हैं। उनकी शादी फरवरी 2019 में स्वाती से हुई थी। कुछ दिन पहले ही उनके बच्ची पैदा हुई थी। घर में सभी राजी-खुशी रह रहे थे कि 12 अक्तूबर को उनकी तीन महीने की बच्ची गायब हो गई। इसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि जिस दिन घटना हुई उस दिन घर में केवल स्वाती ही थी। बच्ची इतनी छोटी थी कि वह खुद से बाहर जा नहीं सकती थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।