हमसे जुड़े

Follow us

26.8 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home देश पंजाब और हरिय...

    पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में 10 न्यायाधीश नियुक्त

    Punjab and Haryana High Court sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। केंद्र सरकार ने रविवार को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को पदोन्नत कर इसी उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति की घोषणा की। विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से आज जारी एक अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के लिए यही के 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को पदोन्नत कर न्यायाधीश नियुक्ति करने की मंजूरी दी है। अधिसूचना के अनुसार, अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुविर सहगल, न्यायमूर्ति (श्रीमती) अलका सरीन, न्यायमूर्ति जसगुरप्रीत सिंह पुरी, न्यायमूर्ति अशोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति संत प्रकाश, न्यायमूर्ति (श्रीमती) मीनाक्षी आई मेहता, न्यायमूर्ति करमजीत सिंह, न्यायमूर्ति विवेक पुरी, न्यायमूर्ति (श्रीमती) अर्चना पुरी और न्यायमूर्ति राजेश भारद्वाज को न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।