हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    डबवाली की साध-संगत ने डेंगू मरीजों के लिए किया 142 यूनिट रक्तदान

    Blood Donation Sachkahoon

    डेरा कंटीन में आयोजित किया कैंप

    डबवाली (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग डबवाली की ओर शुक्रवार को शहर के सरसा रोड स्थित डेरा सच्चा सौदा कैंटीन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डबवाली ब्लॉक की साध-संगत ने पहुंच कर 142 युनिट रक्तदान किया।Blood Donation

    15 मैंबर विक्की इन्सां व भिंदर इन्सां ने बताया कि साध-संगत की ओर से मानता भलाई के 135 कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें रक्तदान महादान के तहत व डेंगू के बढ़ते प्रकोप के चलते ब्लड की जरूरत को देखते हुए साध-संगत की ओर से ब्लड डूनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक, सरसा की टीम ने डॉ. संदीप भादू के नेतृत्व में पहुंचकर 142 यूनिट ब्लड एकत्रित किया। इस मौके पर ब्लड बैंक टीम में गगन ब्लड सेंटर टेक्निशियन, जनक कटारिया, सूबे सिंह, प्रवीण कुमार, होस्पिटल मैनेजर गौरव सहित डबवाली ब्लॉक के जिम्मेवार मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।