अगर किसी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ आँख उठाकर भी देखा तो बर्दाश्त नहीं करेंगे: सांसद अरविंद शर्मा

MP Arvind Sharma Sachkahoon

हुड्डा समर्थकों पर लगाया प्राचीन शिव मंदिर में साजिश के तहत भाजपा नेताओं को बनाने का आरोप

सच कहूँ/नवीन मलिक रोहतक। किलोई के प्राचीन शिव मंदिर की घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने छोटूराम चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का पुतला फूंका। इस अवसर पर सांसद डाक्टर अरविंद शर्मा ने भाजपा नेताओं को बंधक बनाने को लेकर चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि अगर किसी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ आंख उठाकर भी देखा तो उसे बर्दाशत नहीं किया जाएगा। अब जो जैसा करेगा, उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। सांसद ने कहा कि प्रदेश में पूर्व सीएम हुड्डा द्वारा भाईचारा तोड़ने की साजिश रची जा रही है, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी।

सांसद ने कहा कि अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सीएम बनने के सपने छोड़ देने चाहिए, क्योंकि अभी 25 साल तक प्रदेश में भाजपा का ही राज रहेगा। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि किसानों को तो बेवजह ही बदनाम किया जा रहा है, बल्कि किसानों के नाम पर पूर्व हुड्डा के समर्थक अराजकता फैला रहे है। किलोई प्राचीन मंदिर में भी कांग्रेस ने साजिश के तहत भाजपा नेताओं को बंधक बनाया था और इसके पीछे पूर्व सीएम हुड्डा सीधे-सीधे जिम्मेदार हैं। सांसद ने कहा कि अब वे बर्दाश्त नहीं करेंगे, जो जैसा करेगा, उसका उसी के हिसाब से जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने देख लिया कि ऐलनाबाद में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई और अब कांग्रेस के पल्ले कुछ नहीं बचा है।

कांग्रेस नेताओं को रोहतक लोकसभा की हार की बड़ी टिस : मनीष ग्रोवर

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को रोहतक लोकसभा की हार सहन नहीं हो रही है, इसलिए वह माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ना तो डरता और ना ही झुकता है।

इस मौके पर इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, अरविंद यादव, सतीश नांदल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, पूर्व मेयर रेणू डाबला, प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।