हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ देश-विदेश में...

    देश-विदेश में आज डेरा श्रद्धालु वितरित करेंगे गर्म कपड़े, कंबल, तैयारी पूरी

    Parm Pita ji sachkahoon

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन रहनुमाई में डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज की पवित्र याद में रविवार को देश-विदेश के विभिन्न राज्यों व ब्लॉकों में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों द्वारा बड़ी संख्या में जरूरतमंदों की मद्द की जाएगी। 135 मानवता भलाई कार्यों के तहत डेरा श्रद्धालुओं द्वारा सड़कों, झुग्गी झोपड़ियों में सर्दी में ठंड से ठिठुर रहे अति जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल, कपड़ें, जुराबें और जूते इत्यादि वितरित किए जाएंगे।

    इसके लिए सभी ब्लॉकों में सेवादारों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि 23 सितंबर 1990 को पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज ने डेरा सच्चा सौदा की गुरुगद्दी पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को सौंपकर, 13 दिसंबर 1991 को चोला बदला और अनामी जा समाए। वहीं पूजनीय परमपिता जी की याद में हर साल 12 से 15 दिसंबर तक ‘याद-ए-मुर्शिद’ परमपिता शाह सतनाम जी महाराज फ्री आई कैंप’ लगाकर डेरा सच्चा सौदा द्वारा अंधेरी जिन्दगियों को रोशनी देने का काम किया जाता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here