हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बच्चे की हत्य...

    बच्चे की हत्या का मुख्यारोपी बिहार से गिरफ्तार

    murderer arrested from Bihar sachkahoon

    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। एनआईटी-1 से गुमशुदा 14 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने मुख्यारोपी दशरथ को बिहार के बेगुसराय से गिरफ्तार किया है। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इससे पहले थाना डबुआ प्रभारी महेंद्र पाठक और उनकी टीम ने इस वारदात में सीसीटीवी फुटेज की सहायता से ऑटो को चिन्हित किया गया। आरोपी दशरथ ने बताया कि उसे शक था कि श्याम उसकी लड़की के साथ दुर्व्यवहार करता है। 13 दिसंबर की शाम आया तो उसे श्याम अपनी रेहड़ी पर बेटे गौरव के साथ दिखाई दिया, जिसे देखकर दशरथ को गुस्सा आ गया और उसने अपने साथी उपेंद्र के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती ऑटो में बिठा लिया तथा खालसा मैरिज गार्डन के पीछे झाड़ियों में ले जाकर उसके हाथ बांध दिए तथा पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here