हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जमीनी विवाद म...

    जमीनी विवाद में महिला की हत्या, हमलावर फरार

    Woman murdered sachkahoon

    दोदा (सच कहूँ न्यूज)। गांव गूड़ीसंघर में दो परिवारों के बीच काफी समय से दो मरला घरेलू जमीन को लेकर चलते आ रहे विवाद ने बुधवार को उस समय गंभीर रूप धारण कर लिया जब गांव के एक ही परिवार के जगसीर सिंह, सुखप्रीत कौर, मलप्रीत सिंह, शमशेर सिंह तथा बलकरन सिंह ने अपने पड़ोसी सुखदेव सिंह के घर जा कर उसकी पत्नी सुरजीत कौर, पुत्री नीचा रानी और पुत्र बलराम सिंह पर ईंट-पत्थरों के साथ हमला कर दिया। इस हमले में सुरजीत कौर की मौत(Woman Murdered) हो गई।

    अपनी मां को बचाने पहुंची नीचा रानी व बेटा बलराम गंभीर रूप में जख्मी हो गए। इस दौरान शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। सभी जख्मियों को सिविल अस्पताल मुक्तसर ले जाया गया। जहां पर सुरजीत कौर मृत(Woman Murdered) घोषित कर दिया। लड़की नीचा रानी की हालत नाजुक होने पर उसे फरीदकोट के गुरु गोबिद सिंह मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना कोटभाई के प्रभारी नवप्रीत सिंह पुलिस पार्टी को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उक्त पांचों हमलावरों खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। थाना प्रभारी नवप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से छापामारी की जा रही है और हत्यारोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here