हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पश्चिमी विक्ष...

    पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा में बदलेगा मौसम

    बादल छाने से तापमान में होगी हल्की गिरावट

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। मंगलवार को सुबह तड़के से तेज हवाएं चलने लगी। पश्चिमी विक्षोभ से अगले 24 घंटे हवाएं चलने की संभावना है। इसी के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी भी संभावना बन रहेगी। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. मदनलाल खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे आने वाले समय में तेज हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

    अधिकतम तापमान पहुंचा 26.7 डिग्री

    ठंड का असर सुबह व रात्रि के समय ज्यादा रहता है। इसके बाद जैसे ही सूर्य निकलता है। ठंड का असर कम होने लगाता है। इसी के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी तेजी से होती है। इससे दोपहर के बाद लोग गर्म कपड़ों में नजर नहीं आते हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा।

    फसल में किसान कर रहे हैं सिंचाई

    इस समय गेहूं, सरसों व चना की फसल दूधिया अवस्था में हो चुकी है। मौसम में तापमान के अंदर बढ़ोतरी होने से किसान सिंचाई करने में लगे हुए हैं। क्योंकि इस समय सिंचाई करना बहुत ही जरूरी है। इस बार खेतों में फसल लहरा रही है। इस बार अच्छी पैदावार होने की संभावना है। जिले में गेहूं की तीन लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बिजाई की गई है। इसी के साथ सरसों की 60 हजार हेक्टेयर व चना की दस हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बिजाई की हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here