हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    इंटरपोल से रूस को तत्काल बाहर करें : ब्रिटेन

    लंदन (एजेंसी)। ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) को एक पत्र लिखकर रूस को इंटरपोल सिस्टम से बाहर करने पर तत्काल निर्णय लेने का आह्वान किया है। सुश्री पटेल ने ट्वीट किया कि अमेरिका, कनाडा, आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के समकक्षों के साथ, मैंने आज इंटरपोल मुख्यालय और इसकी कार्यकारी समिति को पत्र लिखकर रूस को इससे तत्काल बाहर करने पर इस सप्ताह निर्णय लेने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन में रूस का सैन्य कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन सहयोग के लिए सीधा खतरा है। गृह मंत्री ने सोमवार को कहा कि ब्रिटेन सरकार यूक्रेन संकट पर रूस को इंटरपोल से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए यूक्रेन के अनुरोध का समर्थन करेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here