हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नेत्रहीन भतीज...

    नेत्रहीन भतीजी के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

    Accused Arrested sachkahoon

    कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेजा

    कपूरथला (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के कपूरथला में एक विधवा महिला की अंधी तथा दिव्यांग बेटी के साथ पड़ोस में रह रहे सगे चाचा ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत थाना फत्तूधींगा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार (Accused Arrested) कर लिया है। वह तीन बच्चों का पिता है और अपने परिवार को मारपीट कर घर से निकाल चुका है।

    जानकारी के अनुसार कपूरथला के एक गांव में रह रही एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति का लगभग तीन वर्ष पहले देहांत हो गया था। वह मजदूरी और घरों में झाड़ू-पौचे का काम करके किसी तरह अपने पांच बच्चों का पालन पोषण कर रही है। महिला ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी है जोकि बचपन से ही (चलने फिरने में असमर्थ) दिव्यांग और नेत्रहीन है।

    विधवा महिला ने बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत कपूरथला के थाना फत्तूधींगा में दी। महिला की बात सुन कर पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई। एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित अपाहिज लड़की की माता की शिकायत पर आरोपी गुरनाम सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और गिरफ्तार (Accused Arrested) कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here