हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य कबाड़ फैक्ट्री...

    कबाड़ फैक्ट्री के लापता चौकीदार की निर्मम हत्या

    Murder Sachkahoon

    कट्टों के नीचे मिला सुरेंद्र का शव

    • मृतक के बेटे ने फैक्ट्री मालिक के बेटे पर लगाया हत्या का आरोप

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी में 50 वर्षीय सुरेन्द्र नामक व्यक्ति की निर्मम हत्या (Murder) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक का शव कबाड़ के गोदाम में मिला है, जहां वो चौकीदारी का काम करता था। परिजनों ने सुरेंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

    जानकारी के अनुसार कोंट रोड़ निवासी 50 वर्षीय सुरेंद्र कोंट रोड पर ही कबाड़ की फैक्ट्री के गोदाम में पिछले 4-5 साल से चौकीदार था। दो रोज पहले सुरेंद्र घर नहीं आया तो परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश कर औद्योगिक क्षेत्र थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। बुधवार सुबह पता चला कि सुरेंद्र की किसी ने हत्या कर दी है और शव कबाड़ के गोदाम में कट्टों के नीचे दबा है। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं डीएसपी हैडक्वाटर, थाना प्रभारी, सीआईए व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के बेटे शुभम ने बताया कि उसका पिता यहां चौकीदार का काम करता था। घर न पहुंचने पर दो दिन से उनकी तलाश की जा रही थी। Murder

    आज सुबह गोदाम में काम करने आए मजदूरों ने उनका शव यहां होने की सूचना दी। शुभम ने बताया कि उसके पिता का फैक्ट्री मालिक के बेटे सुरेश से झगड़ा था। उन्हें शक है कि सुरेंद्र ने उसके पिता की हत्या की है। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी हैडक्वाटर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने फैक्ट्री मालिक के बेटे पर हत्या का शक जताया है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि सुरेंद्र को शराब पिलाकर फिर सिर में चोट मारकर मौत के घाट उतार दिया। डीएसपी ने कहा कि एफएसएल टीम की जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के सही कारणों का पता चलेगा। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here