हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश भारत में गड़बड़...

    भारत में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश में रहता है पाकिस्तान : राजनाथ

    Rajnath sachkahoon

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान, भारत को लहूलुहान करने की नीयत से गड़बड़ी फैलाने की निरंतर कोशिश करता रहता है लेकिन देश के सुरक्षा बलों की ढाल इतनी मजबूत है कि वह खुद ही रक्त रंजित हो जाता है। गुरुवार को जम्मू कश्मीर के दो दिन के दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ सीमा पर स्थिति की समीक्षा की। बाद में बारामूला में सैन्य अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि पाकिस्तान भारत में खून-खराबा करने की नापाक नीयत से देश में निरंतर गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करता रहता है लेकिन भारतीय सुरक्षा बल एक ऐसी ढाल हैं जो देश को तोड़ने की कोशिश करने वालों को ही लहूलुहान कर देते हैं । उन्होंने कहा कि देश को सुरक्षाबलों पर पूरा भरोसा है कि वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है और उसने कभी किसी देश को नुकसान पहुंचाने या उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश नहीं की है लेकिन वह देश को आश्वस्त करते हैं कि यदि भारत की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाएगी तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा।

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सशस्त्र सेनाएं भविष्य की सभी चुनौतियों का पूरी ताकत से मुकाबला करेंगी और देश का स्वर्णिम भविष्य बनाने में हर तरह से सहयोग करेंगी रक्षा मंत्री ने सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों तथा जवानों के साथ भी बातचीत की। उन्होंने सुरक्षा बलों तथा पुलिसकर्मियों की चुनौतीपूर्ण स्थितियों में अपनी जिम्मेदारी का भली-भांति निर्वाहन करने के लिए सराहना भी की। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र दिवेदी, 15वीं कोर के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ए एस आहूजा और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here