हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home अन्य खबरें हरियाणा में त...

    हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, सरसा में आए 4 नए केस

    corona infected sachkahoon

    हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 625 नये मामलों की पुष्टि

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में गुरुवार को कोविड-19 संक्रमण के 625 नये मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,07,712 तक पहुंच गयी, लेकिन राहत की बात यह रही कि पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अभी तक 994727 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 के सक्रिय मामले इस समय 2341 हैं। इस महामारी से राज्य में अब तक 10,621 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में इस समय कोरोना संक्रमण दर 5.34 प्रतिशत, रिकवरी दर 98.71 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.05 फीसदी है।

    हरियाणा में अन्य जिलों की अपेक्षा गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे हैं। नए मामलों में गुरुग्राम से 416, फरीदाबाद में 115, हिसार तीन, सोनीपत और करनाल नौ-नौ, पंचकूला 18, अम्बाला तीन, पानीपत दो, सिरसा चार, रोहतक नौ, यमुनानगर दो, कुरुक्षेत्र चार, महेंद्रगढ़ पांच, रेवाड़ी और जींद चार-चार, झज्जर छह, फतेहाबाद दो, कैथल सात, पलवल दो और चरखी दादरी में कोरोना का एक मामला सामने आया है। राज्य के भिवानी और नूंह जिलों में कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। राज्य में अभी तक कुल 4,37,56,910 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें 2,35,56,268 लोगों को कोरोना की पहली तथा 1,93,60,922 को दूसरी डोज दी चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here