हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home देश नामचर्चा में ...

    नामचर्चा में उमड़ा जन सैलाब, गुरू महिमा का लुप्त उठा वचनों पर अमल करने का लिया संकल्प

    Dr. MSG

    खारियां (सुनील कुमार)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बरनावा आश्रम में आगमन की खुशी में रामपुरथेड़ी-चक्कां ब्लॉक द्वारा महीने की पहली ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें ब्लॉक के सभी गावों से सैंकड़ों की तादाद में साध संगत ने शिरकत की। खुशी की इस नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास राजाराम इन्सां द्वारा इलाही नारे के साथ पूज्य गुरू जी के वचनों को सुनाकर किया गया। तत्पश्चात अनेकोें कविराजों द्वारा भजनों के माध्यम से गुरू महिमा का गुणगान किया गया। (Ram Rahim)

    जिसका समस्त साध संगत ने शान्ति से लुप्त उठाया। नामचर्चा में पहुंचे हरियाणा के 45 मैम्बर सहदेव इन्सां व बहनों ने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन आशीर्वाद से डेरा सच्चा सौदा सरसा द्वारा चलाए जा रहे 139 मानवता भलाई के कार्यों में बढ़चढ़ कर सेवा करने व सुमिरण के साथ आमजन को नशे जैसी बुराई से बचाने के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। (Ram Rahim)

    इस दौरान पंडाल में उपस्थित साध संगत ने एमएसजी के स्वरूपों के समक्ष इलाही नारे के साथ पूज्य गुरू जी द्वारा किए गए वचनों पर अमल व निरंतर निस्वार्थ सेवा करने के लिए बचनबद्ध हुई। नामचर्चा में साध संगत ने नाचते गाते व मस्ती में झूमते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। नामचर्चा का समापन पवित्र ग्रंथ के अनमोल वचनों के साथ सुमिरण व प्रसाद वितरण करके किया गया। इस अवसर पर 15 मैम्बर तार सिंह इन्सां, विजय इन्सां, नवतेज इन्सां, जगाराम इन्सां, भालाराम इन्सां, 25 मैम्बर संदीप इन्सां, सुजान बहनें, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सदस्य, गांव भंगीदास व साध संगत मौजूद रही। (Ram Rahim)

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here