हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पानीपत में ला...

    पानीपत में लापता सफाई कर्मी का शव बोरे में मिला

    • मृतक की पत्नी व भतीजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। पानीपत जिले के गांव अहर में शनिवार सुबह एक खंडहर मकान के अंदर पड़े बोरे में एक शव बरामद हुआ। शव गांव के ही सफाई कर्मचारी कुलदीप (45) का था, जो दो दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। व्यक्ति की हत्या करके शव को ठिकाने लगाने के लिए खंडहर मकान में फैंका गया था। आज सुबह जब उस मकान से दुर्गंध आई तो शव पड़े होने का खुलासा हुआ। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

    मृतक के बड़े भाई मुकेश ने अपनी शिकायत में मृतक की पत्नी, भतीजे और कई लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि आरोपी पत्नी के अपने भतीजे के साथ अनैतिक रिश्ता है। इसके अलावा भी उसकी कई और लोगों से बोलचाल थी। करीब 10 दिन पहले कुलदीप ने उसकी पत्नी को भतीजे के साथ संदिग्ध हालत में देख लिया था। कुलदीप ने उसके साथ मारपीट की थी और भविष्य के लिए चेतावनी दी थी। मगर 3 दिन पहले फिर उसे किसी अन्य के साथ देख लिया। इसके चलते उसकी पत्नी ने अपने साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मृतक दो बेटियों का पिता था।

    आरोपी पत्नी ने करवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

    उरलाना चौकी पुलिस को दी शिकायत में गांव अहर निवासी ज्वाला (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उसका पति कुलदीप (45) पानीपत में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता है। वह 21 जुलाई को सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। उन्होंने तलाश शुरू की। वह पानीपत पहुंचे और दूसरे सफाई कर्मचारियों से पति के बारे में पूछताछ की। पता चला कि वह ड्यूटी पर नहीं आए थे। उन्होंने रिश्तेदारों और गांव के अन्य लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके कुलदीप की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पत्नी व भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here