हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यूपी के शामली...

    यूपी के शामली में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने दी दबिश

    • भ्रूण लिंग जांच मामले में दलाल समेत दो को दबोचा; आरोपी डॉक्टर फरार

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सरकार की पाबंदी के बावजूद भू्रण लिंग जांच का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग अंबाला और कुरुक्षेत्र की टीम ने उतर प्रदेश के शामली से दलाल समेत 2 लोगों को काबू करने में सफलता हासिल है। हालांकि इस गिरोह का मुख्य आरोपी डॉक्टर फरार है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान मोबाइल, अल्ट्रासाउंड मशीन, 36 टैबलेट और 25 हजार रुपए बरामद किए हैं। भ्रूण लिंग जांच गिरोह पिछले लंबे समय से सक्रिय है। कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यूपी के शामली निवासी डॉ. नदीम, कुरुक्षेत्र के गांव बीड़ अमीन निवासी जीतेंद्र को भ्रूण लिंग जांच करते हुए कुरुक्षेत्र से दबोचा था। दोनों आरोपी जमानत पर बाहर आए हुए थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूसरा आरोपी जो गिरफ्तार किया गया है, वह गाड़ी चालक है।

    कुरुक्षेत्र से तैयार किया डिकॉय पेशेंट

    पीएनडीटी नोडल ऑफिसर डॉ. बलविंदर कौर ने बताया कि अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर में अंतरराज्यीय भ्रूण लिंग जांच गिरोह सक्रिय है। पहले भी एक गिरोह का पदार्फाश किया था, लेकिन अब फिर सूचना मिली थी कि कुरुक्षेत्र के बीड़ अमीन निवासी दलाल जीतेंद्र यूपी में भ्रूण लिंग जांच कराता है। अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुरुक्षेत्र की टीम का सहयोग लिया। वहां से डिकोय ग्राहक तैयार किया।

    पहले कुरुक्षेत्र-करनाल में घुमाया, फिर शामली में कराई जांच

    स्वास्थ्य विभाग की टीम दलाल जीतेंद्र पर निगरानी रखे हुई थी। दलाल जीतेंद्र ने गर्भवती (डिकॉय) को पहले कुरुक्षेत्र और करनाल घुमाया। इसके बाद यूपी के शामली ले गया। यहां दलाल जीतेंद्र ने गर्भवती का डॉ. नदीम से संपर्क कराया। जैसे ही आरोपी गर्भवती का भ्रूण लिंग जांच करने लगे, तभी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेड कर दी। इस दौरान आरोपी डॉक्टर मौके से फरार हो गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here