हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नाभा-जौड़ेपुल ...

    नाभा-जौड़ेपुल सड़क पर मिले दर्जन भर मृतक गौवंश, फैली ‘सनसनी’

    • एसएसपी दीपक पारिख सहित पुलिस के उच्च अधिकारियों ने घटना स्थल का किया दौरा

    नाभा। (सच कहूँ/तरूण कुमार शर्मा) पारंपरिक शहर नाभा में उस समय सनसनी फैल गई जब नाभा-जौड़ेपुल रोड पर दर्जन भर मृतक सांढों (गौवशों ) के शव मिलने का क्रम शुरू हो गया। मृतक गौवंशों की संख्या 10-12 बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हिन्दू नेताओं सहित उच्च पुलिस अधिकारियों के साथ एसएसपी पटियाला दीपक पारिख ने खुद मौके पर पहुंचकर दौरा किया। हिन्दू नेता हरीश सिंगला ने नाभा गौशाला कमेटी प्रधान अमन गुप्ता और मैनेजर अविनाश अरोड़ा की उपस्थिति में बताया कि उनको सुबह ही सड़क पर मृतक सांढ़ों (गौवंशों) के मिल रहे शवों के बारे में जानकारी मिली है और हमनें तुरंत मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

    हरीश सिंगला ने बताया कि पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण गौ मास का व्यापार करते तस्करों के हौसले बुलंद हो गए हैं जबकि हिन्दू संगठनों और गौ रक्षकों की टीमें रात भर नाकाबन्दी कर गायों को बचाने का प्रयास कर रही हैं। नाभा-जौड़ापुल सड़क पर जगह-जगह गौवंशों के शव बिखरे हुए थे, जिसे देख हिन्दू समाज को बहुत गहरा दु:ख पहुंचा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here