हमसे जुड़े

Follow us

35.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश नेपाल में एमए...

    नेपाल में एमएसजी के नाम का डंका, संगत बोली-तेरे थे, तेरे हैं, तेरे ही रहेंगे

    काठमांडू (नेपाल)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में नेपाल के ब्लाक रोतहट, लक्ष्मीनगर, रायपुर, गोलबजार, दिवानगंज में नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा की शुरूआत ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का पवित्र नारा लगाकर की। नामचर्चा के दौरान कविराजों ने शब्द गाये। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को राशन किट वितरित की गई। नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने दोनों हाथ खड़े कर पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के 142 कार्य को तेज गति से करने का संकल्प लिया। नेपाल के जिम्मेवारों ने बताया कि पूज्य गुरु जी के अवतार माह पर अलग-अलग ब्लॉकों में नामचर्चा का आयोजन किया जा रहा है और साध-संगत मानवता भलाई के कार्य कर रही है। आपको बता दें कि पूज्य गुरु जी के अवतार माह पर देश-विदेश की साध-संगत मानवता भलाई के कार्य कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here