हमसे जुड़े

Follow us

31.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पूज्य गुरुजी ...

    पूज्य गुरुजी को पावन अवतार माह की बधाई देने के लिए बनाया 55 फीट का बधाई संदेश

    ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में कविराजों ने गाया गुरुयश

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह की खुशी में ब्लॉक की नामचर्चा रविवार को हनुमानगढ़ जंक्शन में बाइपास रोड स्थित नामचर्चा घर में आयोजित हुई। नामचर्चा में ब्लॉक से भारी तादाद में साध-संगत ने शिरकत की। पूज्य गुरुजी के पावन अवतार माह की खुशी में नामचर्चा घर की आकर्षक सजावट की गई। साध-संगत ने एक-दूसरे को पूज्य गुरुजी के पावन अवतार माह की बधाई दी। साध-संगत ने पूज्य गुरुजी के पावन अवतार माह की खुशी में 55 फीट का बधाई संदेश बनाया। यह बधाई संदेश पूज्य गुरुजी को भिजवाया जाएगा। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास गिरधारी लाल इन्सां ने पवित्र नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर की। वेनती प्रेमी रणजीत इन्सां ने बोली।

    कविराज ललित इन्सां, रामदयाल इन्सां, चन्द्रशेखर इन्सां, बालकिशन इन्सां, गुरदित्त इन्सां, प्रेम इन्सां, मनोज इन्सां, लक्ष्मण इन्सां, देशराज इन्सां, कपिल इन्सां व अमित इन्सां ने शब्द बोले। प्रेमी इन्द्रसेन इन्सां ने ग्रंथ पढ़ा। साध-संगत ने हाथ उठाकर और अधिक जोश और उत्साह के साथ मानवता भलाई कार्य करने का संकल्प लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here