हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    हांसी के डेरा श्रद्धालुओं ने महिलाओं को दी पौष्टिक आहार किटें

    हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का पवित्र अवतार महीना रविवार को हांसी ब्लॉक की साध-संगत ने बड़े धूमधाम से मनाया। इस मौके पर आयोजित नाम चर्चा में हांसी, गढ़ी व आसपास के गांव की काफी बड़ी तादाद में साध-संगत ने हिस्सा लिया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास एडवोकेट जगदीप इन्सां ने इलाही नारा ‘‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’’ लगाकर की। इसके उपरांत कविराज भाइयों ने पवित्र ग्रंथों में से अवतार महीने के शब्द लगाकर साध-संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। नामचर्चा के बाद पवित्र ग्रंथ पढ़कर सुनाया। 15 मैंबर वीरेंद्र इन्सां ने सेवा कार्यों के बारे में जरूरी हिदायतें दी और मानवता भलाई के चलाए जा रहे 142 कार्यों के अंतर्गत 7 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की किट भी भेंट की।

    इन कीट में देसी घी, सोयाबीन, नोखा, सेब, चना और अन्य भी खाद्य पदार्थ शामिल थे। इस मौके पर राजकुमार इन्सां, वीरेंद्र इन्सां, संजय इन्सां, साहिल इन्सां, मन्नत इन्सां, सिद्धांत इन्सां, कपिल इन्सां, निखिल इन्सां, सुमन इन्सां, शीनम इन्सां, रोहतास इन्सां, गुलशन नागपाल इन्सां सहित बड़ी संख्या में साध-संगत ने हिस्सा लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here