हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान प्यारे सतगुरु...

    प्यारे सतगुरु का हम पर सच कहूँ एक बड़ा उपकार

    सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। दैनिक सच कहूँ की सकुर्लेशन स्कीम के लक्की ड्रा के इनाम रविवार को मासिक नाम चर्चा के दौरान मौजपुर धाम बुधरवाली में वितरित किए गए। इनाम पाकर विजेता गदगद हो गए। राजस्थान का पहला इनाम आटोमेटिक वाशिंग मशीन विनोद इन्सा हलवाई और दूसरा इनाम ट्राली बैग लालचंद इन्सा को निकला। इसके साथ-साथ ममता गांधी, सुखपाल विनोचा, मोमन राम, विजय कवातड़ा, मोहनलाल, सुबोध वधवा, जगसीर अलीपुरा, कृष्ण लाल अलीपुरा, पृथ्वी सिंह पूर्व भंगीदास, सुखमंदर सिंह को तीसरा इनाम प्राप्त हुआ। इस मौके पर मौजूद 45 मेंबर हरीश बजाज ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के रहमोकर्म से ह्यसच कहूँह्ण व सच्ची शिक्षा समाज और देश में अच्छाई, नेकी के प्रसार में अहम् भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही रूहानियत, मानवता और लोकतंत्र की बुलंद आवाज बन चुके हैं। 45 मैम्बर गुरमेल सिंह इन्सा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे सतगुरु जी ने ह्यसच कहूँह्ण समाचार पत्र के रूप में हम पर बहुत बड़ा उपकार किया है, क्योंकि आज के समय में मीडिया जगत में जो उथल-पुथल मची हुई है, ऐसे में सच की आवाज को बुलंद करना अपने आप में बड़ी बात है।

    यह भी पढ़ें:– अपने बुजुर्गों की बेइज्जती न करें बच्चे: Saint Dr. MSG

    सच कहूँ ने समाज में नई क्रांति लाने का प्रयास किया है।वहीं डेरा सच्चा सौदा के साहित्य से आमजन को रूबरू करवाने में भी अहम रोल अदा कर रहे हैं। संत-महात्माओं के वचनों को घर-घर तक पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। 15 मैम्बर रिंकू नागपाल ने कहा कि सच कहूँ को लोग बहुत पसंद करते हैं। हर अंक का बेसब्री से इंतजार होता है, क्योंकि ये अनमोल साहित्य को पाठकों तक पहुंचाते हैं। यह हर वर्ग की पसंद है, चाहे वह महिलाएं हों या फिर बच्चे। उन्होंने पाठकों को पत्रिका व समाचार पत्र के प्रचार-प्रसार में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की भी अपील की। इस दौरान साथ संगत मौजूद रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here