हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश हमें ऐसी सरका...

    हमें ऐसी सरकार चाहिए जो हर हिंदुस्तानी की रक्षा करे: राहुल गांधी

    भारत जोड़ो यात्रा में दूसरे दिन भी भारी संख्या में पहुंचे लोग

    • राहुल गांधी ने घासेड़ा में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर जनसभा को किया संबोधित
    • भादस गांव में भारत यात्रा के पड़ाव स्थल की बिजली काटना सरकार की ओछी मानसिकता का प्रतीक: भूपेंद्र हुड्डा
    • बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ आंदोलनरत मेडिकल छात्रों की दीपेंद्र हुड्डा ने राहुल गांधी से करायी मुलाकात

    गुरुग्राम। (संजय कुमार मेहरा) राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने गुरुवार को दूसरे दिन नूंह से चलकर सोहना गुरुग्राम जिला के खंड सोहना में पहुंची। यात्रा का रात्रि पड़ाव सोहना क्षेत्र में रहेगा। ठंड के बीच लोगों में खूब जोश रहा। राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के जयकारों के साथ कार्यकर्ता कदमताल करते हुए आगे बढ़े। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, कारवां भी बड़ा होता गया। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने यात्रा का स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें:– सभी आंगनवाड़ियों का डाटा ऑनलाइन अपडेट करें अधिकारी: सीएम

    राहुल गांधी ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

    सुबह 6 बजे से ही यात्रा नूंह जिला से चल पड़ी थी। यात्रा में राहुल गांधी के साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस के विधायक, पदाधिकारी लगातार चलते रहे। राहुल गांधी कई जगह रुककर स्थानीय लोगों से भी मिले और रास्ते में बच्चों को प्यार से दुलारा। गुरुवार सुबह ही सांद दीपेंद्र हुड्डा ने बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ आंदोलनरत मेडिकल छात्रों की मुलाकात राहुल गांधी से करायी। राहुल गांधी उनकी समस्याओं को ध्यान सुना।

    घासेड़ा गांव में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

    दोपहर को राहुल गांधी ने गांधी ग्राम घासेड़ा में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। घासेड़ा में सिद्दीक अहमद ने मेवाती पगड़ी पहनाकर राहुल गांधी का स्वागत किया। 19 दिसंबर 1947 को आजादी के समय गांव घासेड़ा में महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह यहां आये थे और इलाके के लोगों को यहां से जाने से रोका था। राहुल गांधी ने कहा कि उस समय भी कुछ लोगों ने देश को तोड़ने की कोशिश की थी। उन्होंने आगे कहा कि देश को तोड़ने की सोच रखने वालों को वो चेतावनी देना चाहते हैं कि हम उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे, वो तोड़ेंगे हम तोड़ने नहीं देंगे। राहुल गांधी ने लोगों को संदेश दिया कि चाहे कुछ हो जाए किसी से डरना नहीं है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जिस तरह नोटबंदी, जीएसटी छोटे व्यापारियों को मारने के हथियार थे उसी तरह तीन कृषि कानून किसान-मजदूरों को मारने के हथियार थे। हमें ऐसी सरकार चाहिए जो हर हिंदुस्तानी की रक्षा करे।

    भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि संसद में विपक्ष जनहित के मुद्दों पर बोलना चाहता है तो माइक बंद कर दिया जाता है और कैमरा दूसरी ओर घुमा दिया जाता है। इसलिये कांग्रेस पार्टी को कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा शुरू करनी पड़ी। भविष्य की योजना के बारे में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस इलाके को अच्छे शिक्षण संस्थानों, अस्पतालो, मेडिकल कॉलेज की जरुरत है। हर कोई इस बात को महसूस कर रहा है। अच्छी सड़कें, अस्पताल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी लोगों का हक है और प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर हम ये काम करके दिखायेंगे।

    हमने मेवात में पेयजल योजना शुरू की: हुड्डा

    नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले उनकी सरकार ने मेवात में पीने के पानी की योजना लागू की, मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज, महिला कॉलेज, आरोही मॉडल स्कूल, मेडिकल कॉलेज मांडीखेड़ा, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज का सेटेलाइट कैम्पस खोला गया। गुडगांव-अलवर मार्ग को राष्ट्रीय मार्ग का दर्जा दिया गया और विकास के दर्जनों काम हुए, लेकिन पिछले 8 साल में भाजपा सरकार ने विकास का कोई काम नहीं किया। ये पूरी तरह से नॉन परफार्मिंग सरकार है।

    भादस गांव में बिजली काटने पर जतायी नाराजगी

    इससे पहले हुई पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन के पड़ाव स्थल भादस गांव में पूरे दिन बिजली काटने और गुरुवार को पुलिस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में लोगों को आने से रोकने की खबरों पर गहरी नाराजगी जतायी। उन्होंने हरियाणा सरकार को चेताया कि यदि यात्रा की वजह से बिजली काटी गयी है तो फिर पूरे हरियाणा की बिजली काटनी पड़ेगी। क्योंकि पूरा हरियाणा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ चुका है। दूसरा, पुलिस का काम कानून-व्यवस्था कायम रखना है, लोगों को यात्रा में आने से रोकना नहीं। सरकार राजनीति से प्रेरित इस प्रकार का कोई काम न करे। मौजूदा भाजपा सरकार के पास बताने के लिये अपनी कोई उपलब्धि नहीं है। ये पूरी तरह से विफल सरकार है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here