हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home खेल एफआईएच पुरुष ...

    एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को प्रतिष्ठित एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। पूल डी में शामिल भारतीय टीम इंग्लैंड,स्पेन और वेल्स के साथ अपने अभियान की शुरूआत 13 जनवरी को राउरकेला के नवनिर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में करेगी। ऐस ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को टीम का कप्तान और अमित रोहिदास को उप-कप्तान बनाया गया है। साई सेंटर, बेंगलुरु में दो दिवसीय प्रशिक्षण के बाद रणनीतिक रूप से चुनी गई। टीम में जहां 33 खिलाड़ियों का परीक्षण किया गया था। टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा सामंजस्य है।

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा के स्कूलों में इस दिन से शुरू होगी सर्दियों की छुट्टियां

    पीआर श्रीजेश अपना चौथा विश्व कप खेल रहे है

    कृष्ण बी पाठक और पीआर श्रीजेश अपना चौथा विश्व कप खेल रहे हैं, जिनमें तीसरा अपने घरेलू धरती पर होगा। इनको गोलकीपर के रूप में चुना गया है, जबकि भारतीय टीम की रक्षा कप्तान हरमनप्रीत सिंह करेंगे, साथ ही उप-कप्तान अमित रोहिदास, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह और नीलम संजीप एक्स उनका साथ निभायेंगे। मिडफील्ड में विलक्षण प्रतिभा के धनी युवा विवेक सागर प्रसाद की वापसी होगी, जो टखने की चोट के कारण हाल ही में आॅस्ट्रेलिया के दौरे के साथ-साथ एफआईएच हॉकी प्रो लीग में खेलने से चूक गए थे। उनके साथ मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह और अनुभवी आकाशदीप सिंह शामिल होंगे।

    विश्व कप अभियान की शुरूआत करेगा भारत

    फॉरवर्ड लाइन में मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय और युवा अभिषेक और सुखजीत सिंह शामिल होंगे। चुने गए दो वैकल्पिक खिलाड़ी राजकुमार पाल और जुगराज सिंह भी शामिल हैं। टीम चयन के बारे में मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, ‘विश्व कप सबसे महत्वपूर्ण हॉकी टूनार्मेंट है। भारतीय टीम पर घरेलू मैदान में विश्व कप होने पर अतिरिक्त महत्व और दबाव होगा। भारत 13 जनवरी को राउरकेला में स्पेन के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरूआत करेगा और इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ अपना दूसरा पूल डी मैच खेलेगा। वे वेल्स के खिलाफ अपना तीसरा पूल मैच खेलने के लिए भुवनेश्वर जाएंगे।

    ये है टीम के सदस्य

    नॉकआउट चरण 22 और 23 जनवरी को क्रॉसओवर मैचों और 25 जनवरी को क्वार्टर फाइनल और 27 जनवरी को सेमीफाइनल के साथ शुरू होगा। कांस्य पदक मैच और फाइनल 29 जनवरी को होगा। भारतीय टीम के सदस्यों में गोलकीपर के रूप में कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश, डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उप-कप्तान), नीलम संजीप, मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह।
    फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह वैकल्पिक खिलाड़ी: राजकुमार पाल, जुगराज सिंह।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here