हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश सड़क हादसे में...

    सड़क हादसे में जीजा-साले की दर्दनाक मौत, महिला और चालक हुए घायल

    Accident

    अबोहर(सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। गांव कलरखेड़ा के पास आज दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में कार में सवार जीजा-साले की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार चालक व एक महिला बुरी से घायल हो गए। मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और घायलों को उपचार के लिए गंगानगर और अबोहर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    जानकारी के अनुसार कोटकपूरा के कृष्णा नगर निवासी राकेश पुत्र रोशन लाल आज अपनी पत्नी अंजू बाला दोनों आयु करीब 50 साल वहीं के कार चालक गोल्डी पुत्र ब्रह्मदास के साथ अबोहर में अपने पटेल नगर निवासी जीजा सुरेन्द्र मोहन सहगल पुत्र हरींचद के घर आए और यहां से उन्होंने श्रीगंगानगर में किसी रिश्तेदार के संस्कार पर जाना था। यह चारों लोग कार में सवार होकर गंगानगर जा रहे थे कि जब उनकी कार कलरखेड़ा के निकट पहुंची तो कार अचानक अनियंत्रित होने से सड़क किनारे बने एक तूड़ी के कोठे में जा टकराई।

    यह टक्कर इतनी भयानक थी कि राकेश और सुरेन्द्र मोहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक और राकेश की पतनी अंजू बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना नर सेवा नारायण सेवा समिति को दी, जिस पर समिति सदस्य सोनू ग्रोवर और उनके साथी सुभाष व मनी सिंह मौके पर पहुंचें और घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं कलरखेड़ा पुलिस ने मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवाया। घायल अंजू को उपचार के लिए श्रीगंगानगर में दाखिल करवाया गया है जबकि चालक गोल्डी अबोहर अस्पताल में भर्ती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here