हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जन समस्याओं क...

    जन समस्याओं को लेकर निकाला विरोध मार्च

    बल्लभगढ़ में लगा समस्याओं का अंबार : शारदा राठौर

    बल्लभगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व विधायक शारदा राठौर के नेतृत्व में राजीव कॉलोनी बल्लभगढ़ में जन समस्याओं को लेकर विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च में बड़ी संख्या में कॉलोनी वासियों ने भाग लिया और जमकर नारेबाजी की। इस विरोध मार्च में कुछ युवकों ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व बढ़ते अपराध को लेकर प्रतीकात्मक मुखोटे पहने हुए थे। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए शारदा राठौर ने कहा कि बल्लभगढ़ में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। बिना पैसे के लोगों के जायज काम भी नहीं हो पाते हैं।

    यह भी पढ़ें:– सिचाई विभाग से संबंधित ठेकेदारों का ऐलान

    छोटे-छोटे कामों को लेकर गरीब आदमी सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते रहते हैं। वस्तुओं के दाम आसमान को छू रहे हैं। लोग खरीद कर पानी पीने को मजबूर हैं। शारदा राठौर ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक की हम सरकार को ना उखाड़ दे। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय अरोड़ा, अश्वनी कौशिक, राजेंद्र चौहान, सोनू शर्मा, शिव कुमार भाटी, राजपाल व सुधीर सिंह आदि उपस्थित थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here