हमसे जुड़े

Follow us

39.2 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मुख्यमंत्री न...

    मुख्यमंत्री ने टीम कप्तान शेफाली वर्मा के आवास पर पहुंच कर परिजनों को दी बधाई

    अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर रचा इतिहास : मनोहर लाल

    •  बोले, बेटियों ने देश का किया नाम रोशन
    • नहर विश्राम गृह में लोगों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को तुंरत समाधान के दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम द्वारा टी-20 विश्व कप पहली बार जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला टीम ने प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री सोमवार सुबह महिला क्रिकेट टीम की कप्तान शेफाली वर्मा के निवास स्थान पर पहुंचे और परिजनों को बधाई दी। इस दौरान शेफाली के दादा संतलाल वर्मा, पिता संजीव वर्मा, माता प्रवीण बाला, भाई साहिल, बहन नैंसी वर्मा, दादा सतबीर बिसम्बर लाल व सतपाल वर्मा, ताऊ रविंद्र वर्मा व सतीश वर्मा, ताई सुशीला व सुदेश तथा चचेरे भाई अंकित, मिंकू, शिवम, अमन, अभिषेक, सुभाष व साधुराम ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

    यह भी पढ़ें:– सिचाई विभाग से संबंधित ठेकेदारों का ऐलान

    उन्होंने कहा कि शेफाली वर्मा के नेतृत्व में महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप में जीत दर्ज कर प्रदेश के साथ-साथ देश का भी नाम विश्व में रोशन किया है। उन्होंने ब्राह्मणवास निवासी टीम की खिलाड़ी सोनिया को भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि शेफाली वर्मा का परिवार वर्तमान में रोहतक में रह रहा है, जबकि मूलरूप से यह परिवार बनियानी गाँव से है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों का पूरा मान-सम्मान किया जाता है तथा प्रदर्शन के अनुसार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी एवं नकद ईनाम भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस क्रिकेट टीम ने जिला के ब्राह्मणवास गांव की खिलाड़ी सोनिया भी शामिल है।

    टीम की सभी खिलाडियों ने देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्व कप में विजय हासिल की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अंडर-19 की यह सभी खिलाड़ी सीनियर टीम में भी भविष्य में देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्थानीय नहर विश्राम गृह में लोगों से मुलाकात की तथा उन्हें सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी। विश्राम गृह में मुख्यमंत्री के साथ मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, उपायुक्त यशपाल, पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा, मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर राजकुमार कपूर, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व मेयर रेणू डाबला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह मलिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

    भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर जीता टी-20 विश्व कप

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड की टीम को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। फाइनल मैच में टीम की कप्तान शेफाली वर्मा ने एक विकेट हासिल करते हुए 15 रन की पारी खेली। उन्होंने शानदार कप्तानी करते हुए टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवर में 68 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर 14वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here