केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पीए के बेटे ने आत्महत्या की

Hanumangarh News
Hanumangarh: दबाव में आकर किसान ने की आत्महत्या, व्यक्ति ने जबरदस्ती ऐठें 7.50 लाख रुपए

रांची (एजेंसी)। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पीए के बेटे ने आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम रोहित कुमार है और वह मंत्री अर्जुन मुंडा के पीए शिव कुमार के बेटे थे। उसकी उम्र 26 साल थी। बताया जाता है कि रोहित ने कल देर रात ही फांसी लगा ली थी। परिजनों को सुबह इसकी जानकारी मिली। यह मामला टेल्को सेक्टर मार्केट स्थित क्वार्टर की है।पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मंगलवार की सुबह जब परिजन रोहित को जगाने उसके कमरे में पहुंचे तो कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। फिर इस मामले की जनकारी पुलिस को मिलने के बाद गेट तोड़कर देखा तो रोहित फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।