हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More

    1240 रुपये व सट्टा पर्ची बरामद, एक गिरफ्तार

    कैराना। (सच कहूँ न्यूज) पुलिस ने 1240 रुपये एवं सट्टा पर्ची के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार आपराधिक कृत्यों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने एक व्यक्ति को मोहल्ला पीरज़ादगान में स्थित नवाब तालाब के निकट से 1240 रूपये की नकदी, पेन, डायरी एवं सट्टा पर्ची के साथ में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामेश्वर उर्फ कल्लू निवासी मोहल्ला आलदरम्यान कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 13जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके चालानी कार्यवाही कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here