हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ब्लॉक बठिंडा ...

    ब्लॉक बठिंडा के सेवादारों ने 6 यूनिट रक्तदान कर निभाया इन्सानियत का फर्ज

    बठिंडा। (सच कहूँ/सुखनाम) पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लाक बठिंडा के सेवादारों द्वारा रक्तदान की सेवाएं लगातार जारी हैं। रक्तदान समिति डेरा सच्चा सौदा ब्लाक बठिंडा के जिम्मेवार सेवादार लखवीर इन्सां ने बताया कि जरूरतमन्द मरीज पप्पू राम निवासी गांव बादल जो कि एडवांसड कैंसर केयर अस्पताल में उपचाराधीन है, वहीं सुखदेव सिंह निवासी गांव कोटली कलां जोकि गांव बादल में भर्ती है, जिसका घुटनों का आॅपरेशन होना है के अलावा जसपाल सिंह निवासी गांव दराज व दर्शन सिंह निवासी गांव सिंघपुरा (हरियाणा) जो पंजाब कैंसर केयर अस्पताल में उपचाराधीन है।

    के लिए रक्तदान समिति के जिम्मेवार सेवादार लखवीर इन्सां, सीए जतिन इन्सां, रोहित इन्सां, मिंटू इन्सां, भूषण इन्सां व विकास कांडा इन्सां ने रक्तदान किया। इस मौके मरीजोंं के परिजनों ने रक्तदान समिति व रक्तदाताओं को तहेदिल से धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि लखवीर इन्सां अब तक 51 बार रक्तदान कर चुके हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here