हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सहपत में हुई ...

    सहपत में हुई महा-रहमोकरम माह की नामचर्चा

    आगामी 26 फरवरी को गांव डुढार में होगी ब्लॉक की अगली नामचर्चा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन (गुरुगद्दी नशीनी माह) महा-रहमोकरम माह फरवरी के तृतीय रविवार की नामचर्चा क्षेत्र के गांव सहपत में प्रेमी सोमपाल इन्सां के आवास पर धूमधाम से आयोजित की गई। नामचर्चा का शुभारंभ पवित्र नारे ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के साथ हुआ। इसके उपरांत नामचर्चा में पहुंचे सुनील इन्सां, शिवकुमार इन्सां, सुक्खन इन्सां, राकेन्द्र इन्सां, नरेन्द्र इन्सां, भूरा इन्सां, ललित इन्सां, भोपाल इन्सां, जयकरण इन्सां, सतेंद्र इन्सां, पारिक इन्सां, नवीन इन्सां, संदीप इन्सां आदि कविराज भाइयों ने अपने मधुरकंठ से भजन बोलकर साध-संगत को भाव-विभोर कर दिया।

    प्रेमी सेवाराम इन्सां ने उपस्थित साध-संगत को मासिक पत्रिका सच्ची शिक्षा से पूज्य गुरुजी के अनमोल वचनों को पढ़कर सुनाया। नामचर्चा का संचालन कर रहे ब्लॉक भंगीदास राजेन्द्र इन्सां ने उपस्थित साध-संगत से परमार्थी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। ब्लॉक की अगली नामचर्चा आगामी 26 फरवरी को क्षेत्र के गांव डुढार में आयोजित की जायेगी। नामचर्चा में आसपास व दूरदराज से साध-संगत ने भाग लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here