हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरसा में नाबा...

    सरसा में नाबालिग लड़की की रुकवाई शादी

    Ambala News
    सांकेतिक फोटो

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के सिरसा में महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल व पुलिस विभाग की टीम ने जिला के गांव हिमायुखेड़ा में नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई और परिजनों को लड़की के बालिग होने पर ही शादी करने के बारे में समझाया।

    क्या है मामला

    जिला संरक्षण एंव बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव हिमायुखेड़ा में नाबालिग लड़की की शादी रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम जिसमें महिला कांस्टेबल प्रीति व कृष्ण एसआई को शामिल कर गांव में मौके पर पहुंचे।

    उन्होंने बताया कि दो लड़कियों की शादी रखी गई थी। परिजनों से कागजात लेकर जांच की गई तो एक लड़की नाबालिग पाई गई। परिजनों को समझाया की बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत लड़की की विवाह आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है तथा इससे पहले विवाह करना कानूनन अपराध है। लड़की के परिजनों ने बालिग होने पर ही शादी करने पर सहमति जताई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here