हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश महिला ने बच्च...

    महिला ने बच्चे के साथ आत्महत्या की

    Loharu News
    Loharu News: जमीन विवाद से परेशान व्यक्ति ने खेत में की खुदकुशी

    कोल्हापुर (एजेंसी)। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हृदयविदारक घटना में एक महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ तालाब में कूद कर आत्महत्या कर ली। जूना राजवाड़ा पुलिस के अनुसार मृत महिला और बच्चे की पहचान रुक्सार अनीस निशंदर (26) और उमर के रूप में हुई है जो रंकाला टॉवर में रहते थे। पति अनीस के साथ झगड़ा होने के बाद रुक्सार ने यह आत्मघाती कदम उठाया और सोमवार की देर शाम अपने बेटे के साथ तालाब में कूद गई। सूचना प्राप्त होने बाद पुलिस कोल्हापुर नगर निगम के दमकलकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची तथा देर रात दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकाला।

    क्या है मामला

    उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए छत्रपति प्रमिला राजे सामान्य अस्पताल में लाया गया लेकिन स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब मृतका का पति और उसका परिवार शव लेने पहुंचे और रुक्सार की मां और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने अनीस और उसकी मां सायराबानू के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करते हुए उन्हें शव देने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here