हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश दिल्ली में फं...

    दिल्ली में फंसा भगोड़ा अमृतपाल सिंह, हर तरफ उतारी फोर्स

    Operation Amritpal Updates

    अमृतपाल की तलाश में नेपाल बार्डर पर कड़ी निगरानी

    बरेली (एजेंसी)। खालिस्तान समर्थक और Waris Punjab De संगठन (Amritpal Singh) के संचालक अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमृतपाल सिंह को दिल्ली में देखे जाने की खबर है। कश्मीरी गेट ISBT पंजाब पुलिस पहुंची। वो अपने साथ बस अड्डे के CCTV का डेटा ले गई है। उधर खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के संचालक अमृतपाल की तलाश में पुलिस नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी बरत रही है। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली पीसी मीना ने शनिवार को बताया कि खालिस्तान समर्थक को लेकर देशभर में अलर्ट जारी हो चुका हैं।

    इसके अंतर्गत पीलीभीत- नेपाल बार्डर पीलीभीत जिले में (Amritpal Singh) नेपाल सीमा से लगे हजारा और माधोटांडा थाना क्षेत्र में पर चौबीस घंटे गहन निगरानी कराई जा रही है। शुक्रवार से बार्डर क्षेत्र में वाहनों की सघन चेकिंग शुरू हो गई है। उन्होने बताया कि संबंधित पुलिस कप्तानों को सतर्कता व चेकिंग के निर्देश दिए हैं। रामपुर जिला में बिलासपुर और पीलीभीत में पूरनपुर थाना क्षेत्र में अमृतपाल समर्थक चिन्हित कर सूची बनाई जा रही है। इन दिनों थाना क्षेत्रो पर विशेष निगरानी शुरू हो गई है। नेपाल सीमा खुली हुई है। आवाजाही पर कोई रोक नहीं है इसलिए आकस्मिक चेकिंग हर व्यक्ति की कराई जा रही है। स्थानीय अधिकारी पीलीभीत जिला को लेकर अधिक संवेदनशील दिख रहे। इस जिले की बड़ी आबादी की पंजाब से सीधा जुड़ाव है। उनकी कई रिश्तेदारियां व परिचित वहां रहते हैं। जिला बार्डर उत्तराखंड और नेपाल से जुड़ता है।

    अमृतपाल मामले में जम्मू से दम्पति को लिया हिरासत में | Amritpal Singh

    ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए जारी छापेमारी के क्रम में पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में रणबीर सिंह पुरा से उसके करीबी सहयोगी के कथित संबंधों के आरोप में दम्पति को हिरासत में लिया है। जम्मू पुलिस ने शनिवार को एक संदेश में कहा, ‘आरएस पुरा निवासी अमरीक सिंह और उसकी पत्नी सरबजीत कौर को हिरासत में लिया गया है। साथ ही दोनों को आगे कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया।’ दंपति को कथित तौर पर पापलप्रीत सिंह (अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी) के साथ संबंध होने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here