हमसे जुड़े

Follow us

27 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी टेंपो- थ्री व...

    टेंपो- थ्री व्हीलर की भिड़ंत चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर

    Bulandshahr News
    ग्राम बरौली बासुदेवपुर के निकट हाईवे मार्ग पर टेंपो व थ्री व्हीलर की भिड़ंत हो गई।

    बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ न्यूज)। कोतवाली क्षेत्र के स्याना-बुलंदशहर हाईवे मार्ग स्थित ग्राम बरौली बासुदेवपुर के निकट शुक्रवार की देर शाम टेंपो व थ्री व्हीलर की भिड़ंत (Road Accident) हो गई। दुर्घटना में टेंपो व थ्री व्हीलर सवार चार लोग घायल हो गए। एंबुलेंस द्वारा दो घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि ग्राम बरौली बासुदेवपुर के निकट हाईवे मार्ग पर टेंपो व थ्री व्हीलर की भिड़ंत हो गई।

    यह भी पढ़ें:– अबोहर में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर को लगी आग

    दुर्घटना में चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। लेकिन क्षेत्र के ग्राम बड्ढा वाजिदपुर निवासी राजू व कुचेसर निवासी आकाश को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने राजू की हालत गंभीर होने पर हाय सेंटर रेफर कर दिया है। कोतवाल ने बताया कि अन्य दो घायलों को उपचार के लिए उनके स्वजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए है। जिस कारण अभी तक उनके नाम पते की जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं किसी भी घायल की ओर से कोतवाली पर अभी कोई लिखित चाही नहीं दी गई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here