हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान बेहतर सड़क कने...

    बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से प्रदेश के आर्थिक व औद्योगिक विकास को मिली गति: मुख्यमंत्री

    CM Ashok Gehlot
    11 राजमार्ग परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लोकार्पण व शिलान्यास करते सीएम

    प्रतापगढ़ में 11 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास समारोह

    • 50 सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का गजट नोटिफिकेशन जारी करे केंद्र सरकार

    जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा कि राज्य में नई सड़कों के निर्माण के साथ-साथ सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। राज्य में 1.32 लाख किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें 61 हजार कि.मी सड़कों का निर्माण हो चुका है तथा 71 हजार कि.मी पर निर्माण प्रगतिरत है। वहीं, 250 की आबादी वाले गांवों में भी सड़क पहुंचा रहे हैं। गहलोत मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास से प्रतापगढ़ में हुए 11 राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

    समारोह की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मजबूत सड़क तंत्र के लिए कोई कमी नहीं रखी है। प्रदेश में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से आर्थिक और औद्योगिक विकास को गति मिली है। अब राजस्थान मजबूत सड़क तंत्र के साथ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।

    केंद्र सरकार से आग्रह | CM Ashok Gehlot

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से राजस्थान की 50 सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के संदर्भ में गजट नोटिफिकेशन शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जोधपुर एलिवेटेड रोड की 2000 करोड़ रुपए की तैयार डीपीआर पर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए। साथ ही, रिंग रोड के शेष कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण कराने का आग्रह किया।

    गहलोत ने कहा कि पचपदरा में 9 मिलियन टन की रिफाइनरी से जोधपुर-पचपदरा के बीच यातायात बढ़ेगा। इसलिए जोधपुर एवं पचपदरा रिफाइनरी को अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाए। इससे वाहनों के आवागमन में आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने 11 परियोजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। समारोह में मुख्यमंत्री निवास पर मुख्य सचिव उषा शर्मा और सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– Big Breaking : भाजपा ने पंजाब सहित बदले 4 राज्यों के अध्यक्ष

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here