हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी खादर के किसान...

    खादर के किसानों की पीड़ा से रूबरू हुए भाजपा एमएलसी

    Kairana
    Kairana खादर के किसानों की पीड़ा से रूबरू हुए भाजपा एमएलसी

    यमुना के पानी से तटवर्ती क्षेत्र के किसानों की फसलों में हुए नुकसान का लिया जायजा

    कैराना। भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने खादर क्षेत्र में पहुंचकर यमुना के पानी से तटवर्ती क्षेत्र के किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने यमुना तटबंध को मजूबत कराने हेतु प्रदेश सरकार में जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री दिनेश खटीक से वार्ता की। इस दौरान एसडीएम कैराना निकिता शर्मा भी मौजूद रही।

    रविवार को भाजपा एमएलसी वीरेन्द्र सिंह एसडीएम कैराना निकिता शर्मा व राजस्व टीम के साथ में यमुना खादर क्षेत्र में पहुंचे। जहां पर उन्होंने विगत दिनों यमुना के पानी से तटवर्ती क्षेत्र के खेतों में हुए नुकसान का जायजा लिया। भाजपा एमएलसी ने तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले यमुना खादर के डुन्डुखेड़ा, सहपत, मामौर, हैदरपुर, रामड़ा, नंगलाराई, मोहम्मदपुर राई, नंगलाराई, इस्सापुर खुरगान, मंडावर, बसेड़ा, पठेड़ आदि गांवों का निरीक्षण किया।

    उन्होंने गांव सहपत में तटबंध टूटने के बाद किसानों से निकटवर्ती खेतों में हुए जलभराव की भी जानकारी ली। भाजपा एमएलसी ने प्रदेश सरकार में जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री दिनेश खटीक से फोन पर वार्ता करके यमुना खादर क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने राज्यमंत्री से यमुना तटबंध को सुदृढ कराने के बारे में भी बात की। भाजपा एमएलसी ने पीड़ित किसानों को यमुना के पानी से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।

    इस दौरान एडवोकेट अशोक कुमार, राजपाल प्रधान डुन्डुखेड़ा, राजेश प्रधान बुच्चाखेड़ी, बिल्लू प्रधान सहपत, गौरव बीनड़ा आदि मौजूद रहे। वही, एसडीएम निकिता शर्मा ने बताया कि राजस्व टीम के साथ में यमुना के तटवर्ती क्षेत्र का दौरा किया गया है। यमुना के पानी से फसलों में हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जायेगा। इसके अलावा, यमुना तटबंध की स्थिति का भी जायजा लिया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here