भाजपा ने की टिफिन बैठक, सांसद ने गिनाई उपब्धिया

Bulandshahr
Bulandshahr भाजपा ने की टिफिन बैठक, सांसद ने गिनाई उपब्धिया

बुलन्दशहर: लोकसभा क्षेत्र की टिफिन बैठक रविवार को स्याना विधानसभा के खानपुर स्थित प्रेम गार्डन मे आयोजित की गयी। इसमें शामिल होने आए भाजपा कार्यकर्ता अपने घर से भोजन बनवा कर लाए थे। सबने साथ बैठक कर भोजन किया। इसमें सांसद डॉक्टर भोला सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की पिछले नौ साल की उपलब्धियों पर चर्चा की और उनको जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा।

सांसद ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और अपने द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही दो बार केंद्र में मोदी सरकार बनी। वो कार्यकर्ता ही थे, जिन्होंने लोगों के बीच जाकर वोट के बदले एक अच्छी सरकार देने का वादा किया होगा। मोदी सरकार ने उन वादों को पूरा किया है। अब उन उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है। विधायक देवेंद्र लोधी ने कार्यकर्ताओ से घर घर सम्पर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने एवं मोदी सरकार के समर्थन देने के लिए 9090902024 पर मिस्ड काल कराने का निवेदन किया।

बैठक मे वरिष्ठ नेता नेमपाल सिंह, विक्रांत त्यागी, जयवीर लोधी , लोकेश लोधी, अनिल गोयल , विजय लोधी , संजय श्रोत्रीय , पवन त्यागी, नीरज चौधरी, बंटी जाटव, बृजकिशोर सैनी, संजीव चौहान, माया शर्मा, नरेन्द्र सिरोही, जय प्रकाश माहुर, मनोज प्रजापति , दिनेश लोधी उपस्थित रहे।