हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Rameshwar Dudi: राजस्थान में कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज

    Rameshwar Dudi

    Rameshwar Dudi: मुख्यमंत्री ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान एग्रो इंड्रस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी को रविवार सुबह ब्रेन हेमरेज हो गया। जिसके बाद उन्हे जयपुर के मानसरोवर स्थित मंगलम प्लस मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डूडी की स्थिति में थोड़ा सुधार होने के बाद उन्हे सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया है। अशोक गहलोत ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने डूडी के परिजनों से भी बातचीत की। इस दौरान केश कला बोर्ड के महेंद्र गहलोत भी साथ रहे। Rajasthan News

    कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज, रटर अस्पताल में उपचार जारी : राजस्थान एग्रो इंड्रस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी सुबह 9 बजे घर पर ही अचेत होकर गिर गए थे। जिसके बाद उन्हे मानसरोवर स्थित मंगलम प्लस मेडिसिटी अस्पताल जयपुर में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उनके ब्रेन हेमरेज होने की सूचना मिली।

    मानसरोवर स्थित मंगलम प्लस मेडिसिटी अस्पताल से उन्हे सवाईमानसिंह अस्पताल में शिफ्ट किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों से भी बात कर डूडी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डूडी के परिजनों ने बताया कि पूर्व में उन्हे हार्ट में परेशानी हो चुकी है, जिसका मुंबई में इलाज भी कराया गया।

    एसएमएस अस्पताल में जुटे डूडी समर्थक : कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के ब्रेन हेमरेज की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता व डूडी समर्थक सवाईमानसिंह अस्पताल में पहुंचना शुरू हो गए है। वहीं बीकानेर में भी डूडी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे है।

    रामेश्वर डूडी है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता : रामेश्वर डूडी बीकानेर जिले के नोखा पंचायत समिति से प्रधान बनने के बाद वे सांसद, नोखा से विधायक रह चुके है। वहीं वर्ष 2013 से 2018 तक राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। वर्तमान में राजस्थान एग्रो इंड्रस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष है। Jaipur News

    बीकानेर से देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित अन्य नेता जयपुर के लिए रवाना हो चुके है। बीकानेर, नोखा से करीब एक सौ से अधिक नेता रवाना हुए है। वहीं अधिकतर लोग अपने नेता का मोबाइल से ही हाल जान रहे है। वहीं एसएमएस अस्पताल में कांग्रेस नेता भी रामेश्वरडूडी का हाल जानने के लिए पहुंचे है। Rameshwar Dudi

    यह भी पढ़ें:– Mission Suryayaan Date LIVE: अभी-अभी इसरो ने दी बड़ी जानकारी, इस दिन लान्च होगा भारत का ‘Suryay…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here